फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम होती है मां की भूमिका- सुनील अग्रहरि

Thu, 15 Feb 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी के दयानंद विद्यालय में मातृ सम्मेलन में नृत्य प्रस्तुत करती ब​च्चियां  
विज्ञापन
बढ़नी। दयानंद आर्य कन्या विद्यालय में बुधवार को आयोजित मातृ सम्मेलन में चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में समय की प्रतिबद्धता व अच्छे संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। घर और बाहर दोनों जगह बच्चों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, ताकि वे गलत संगत में न पड़ने पाएं।
विज्ञापन

विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने कहा कि किशोरावस्था में बच्चे अपरिपक्व होते हैं और इसी समय बच्चों के विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है। हमें बच्चों को मानसिक रूप से समझाने, प्रेरित करने व बच्चे के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से सोशल मीडिया पर कटाक्ष, सूर्ययान, चंद्रयान, अग्नि मिसाइल के प्रोजेक्ट की प्रस्तुति सबके आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्या शीला पांडेय, निजाम अहमद, अरविंद झा, जुग्गीराम राही, एसपी निगम, अतुल शुक्ला, मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें