फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर से गांव तक पूजी गईं विद्या की देवी मां सरस्वती

Wed, 14 Feb 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र ​के एक विद्यालय में सरस्वती पूजा करते ​शिक्षक व छात्र 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर समेत जिले के सभी जगहों पर वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों मंदिरों में मां सरस्वती की वैदिक मंत्रोचार के पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर स्कूलों में मातृ सम्मेलन का आयोजन भी किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से किया गया। प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा तथा विद्यालय के कोषाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने आचार्य कृष्ण नाथ पांडेय द्वारा पुरोहित के रूप में पूजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ जी और क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया गया। संचालन वरिष्ठ आचार्य दिलीप श्रीवास्तव ने किया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर बौद्धिक प्रमुख व पूर्व छात्र अनूप पाठक भी मौजूद रहे।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विज्ञान संकाय में वर्चुअल लैब के रूप में नवीनतम कंप्यूअर लैब का उद्घाटन कुलपति प्रो. हरी बहादुर श्रीवास्तव ने किया। विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय ने बताया की लैब में 40 कंप्यूटर रखे गए हैं। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. नीता यादव, प्रो. दीपक मिस्र, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ. यसके श्रीवास्तव, डॉ. कौशलेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ. जितेंद्र सिंह आदि सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार : चौधरी सुबाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनइया में प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सूर्या कन्या इंटर कॉलेज बुढनइया में प्रधानाचार्य लोकेश धर दुबे पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।
धेंसा : जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में सरस्वती माता का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने जीवन में ज्ञान व सफलता प्राप्ति के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयराम यादव, शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद, अनिल कुमार पांडेय, लाल अभिषेक प्रकाश उपस्थित रहे।
हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी...

पथरा के शिवाजी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से हुई। प्रधानाचार्य केपी सिंह सहित अध्यापक और छात्राओं ने पूजा में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी... प्रार्थना से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान, राम केवल यादव, सदानंद यादव, चंद्र प्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, रजत सिंह, दुर्गेश तिवारी, निरंजनी, बेबी, प्रियंका, रोली, आकांक्षा आदि उपस्थित रहीं।
सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन
बांसी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को सरस्वती पूजन एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अंजू अवस्थी, किरन मोदनवाल, पूनम जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर आचार्य संतोष श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार सिंह, शूभनाथ पांडे, लोकेश, दीनानाथ, उमेश आदि मौजूद रहे।
खुनुवां स्थित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक आयोजन में भाग लिया गया। मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बुद्धिसागर पाठक, प्रमिला मिश्रा, मानव सेवा संस्थान के राम नरेश यादव, जिलाध्यक्ष हरी राम निषाद, रामदास मोर्या, छात्रा वंदना, ऊषा गिरी, श्रेया, छात्र सचिन यादव, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
बच्चों के साथ शिक्षकों ने की मां शारदे की पूजा

शोहरतगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह लोगों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया। पंडित राम भेज मिश्रा ने कहा कि बसंत पंचमी को हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। इस मौके शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित कई शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग तरह से इस समारोह का आयोजन किया गया। गौकरन सिंह डिग्री काॅलेज चिल्हिया, शिवपति इंटर कॉलेज, प्राथमिक विधायक चिल्हिया सहित कई शैक्षणिक संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विक्रम प्रसाद यादव, प्राचार्य सुशील कुमार सिंह, डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह, प्रतीक मिश्रा, राजेश मिश्रा, अश्वनी सिंह, रत्नेश सोनी मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर में मातृशक्ति का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम को रोहिणी त्रिपाठी, दीपिका सिंह,रितू सिंह, मीनाक्षी श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन अरुणेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मिश्र, विनोद कुमार श्रीवास्तव, महेश्वर दत्त शुक्ल, संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
नसीहत देने से पहले स्वयं में सुधार जरूरी : सुनील
बढ़नी के दयानंद एवं आर्यकन्या विद्यालय में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बतौर अतिथि चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि किसी दूसरे को नसीहत देने से पहले स्वयं में सुधार की आवश्यकता है। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नेपाली गीत ने जबरदस्त वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम को प्रधानाचार्या शीला पांडेय, सभासद निजाम अहमद, अरविंद झा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बीपी त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक जुग्गीराम राही, प्रधानाचार्य एसपी निगम, अतुल शुक्ला, मनोज त्रिपाठी, राम बरन यादव, लवहर राम, दीपक अग्रहरि, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें