फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं हो सकी क्रीड़ा परिषद की बैठक, अधर में खेलों का आयोजन

Wed, 14 Feb 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व संबंध महाविद्यालयों में खेलों का आयोजन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। क्रीड़ा परिषद की बैठक नहीं होने से खेलों के आयोजन में हो रही देरी से खिलाड़ियों का मनोबल गिर रहा है। प्रतियोगिता शुरू होने से खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में भी बेहतर करने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

क्रीड़ा परिषद के गठन बाद से अभी तक विश्वविद्यालय व उससे संबंध छह जिलों के महाविद्यालयों में खेलों का आयोजन शुरु नहीं हो पाया है। हालांकि, क्रीड़ा परिषद के गठन के बाद बालिका वालीबॉल की टीम को नेशनल प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था। लेकिन, उसके बाद से विश्वविद्यालय में किसी भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा सका।
विश्वविद्यालय व उससे संबंध महाविद्यालयों में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया जाता है। क्रीड़ा परिसद की बैठक नहीं होने से खेलों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। हालांकि, हाल ही में शहर के महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
विषम सेमेस्टर की परीक्षा होने से क्रीड़ा परिसद की बैठक नहीं हो पाई है। जल्द ही क्रीड़ा परिषद की बैठक करके खेलों के आयोजन के लिए कैलेंडर निर्धारित कर लिया जाएगा। उसके बाद खेल शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अभय कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य बुद्ध विद्यापीठ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें