अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को 72 घंटे भगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवली क्षेत्र के एक गांव में मासूम बेटी की हत्या की हत्या करने की आरोपी मां और शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले चाचा को जेल भेज दिया गया। महिला ने हत्या ही नहीं किया, बल्कि पुलिस को अपहरण की गलत सूचना देकर 72 घंटे तक भागती रही।
बता दें कि तीन अक्तूबर को एक महिला ने अपनी छह साल की बच्ची के अगवा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी, लेकिन किसी तरफ से अगवा करने की बात पुख्ता नहीं हो रही थी। 72 घंटे तलाश के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो शक परिवार वालों पर गया। इसके बाद बारी-बारी से परिवार वालों से पूछताछ होता रहा अंतिम में लड़की की मां से जब पूछताछ कड़ाई से होने लगा तो पहले पूर्व में बताए घटना के अनुसार बताती रही। लेकिन बयान में अंतर के बाद पुलिस ने घुमाकर पूछना शुरू किया तो वह टूट गई और बेटी की लाश अपने मकान के दक्षिण गड्ढे होना बताया।
आरोपी मां को पुलिस ने उसी वक्त हिरासत में ले लिया था। आरोपी देवर को भी रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में लोटन कोतवाल राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।