पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय गैस लीके होने से आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर मां बेटी बुरी तरह झुलस गईं। परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेंधा ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ककरा पोखर निवासी निवासी नाशीमा (19) सोमवार सायं 6ः00 बजे किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। किचन में बेटी का हाथ बंटाने के लिए उसकी मां अखतरुन्निशा भी मौजूद थीं।
जब तक मां बेटी कुछ समझ पातीं तब तक वह लोग आग में बुरी तरह झुलस गईं। परिजन उन्हें पीएचसी बेंवा ले गए। जहां डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख बस्ती के लिए रेफर कर दिया। संवाद
ं