इटवा के सिरसिया में मतदान बूथ का निरीक्षण करते पर्यवेक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। चुनाव आयोग की ओर से स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त प्रेक्षक भगत सिंह कुलेश ने मंगलवार को क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद सुविधाओं का अवलोकन कर खामियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया, प्राथमिक विद्यालय अमौना, प्राइमरी विद्यालय माधोपुर में बने बूथों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
बूथों तक पहुंचने के लिए सड़क, पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर अधूरे कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी। ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री को सभी बूथों पर रिटर्निंग अफसर, बीएलओ के नाम व नंबर अंकित कराने का निर्देश दिया।