फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रियाद से आया युवक का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
पचीस दिन बाद विदेश से लौटायुवक का शव,परिवार में कोहराम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिसहनिया गांव के एक युवक की सऊदी अरब में 25 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार रात शव घर पहुंचा तो परिवार सहित पूरे गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी शिवम विश्वकर्मा (28) पुत्र जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर थे। तीन दिसंबर को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद वहां की पुलिस शव को कब्जे लेकर कार्रवाई में जुट गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के 25 दिन बाद बृहस्पतिवार रात जब शिवम का शव घर पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार का हर सदस्य शव से लिपटकर चीख पुकार करने लगा। परिवार के लोगों को विलाप करता देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें