फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न की सुरक्षा पर खतरा मंडाराया

Thu, 02 Jun 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर के ईशीपुर में गोदाम की चल रही मरम्मत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले दिनों शनिवार को आए आंधी-तूफान में यूसुफपुर स्थित गोदाम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गोदाम के कुल 11 यार्डों में से 8 के ध्वस्त हो जाने से वहां रखे हजारों क्विंटल खाद्यान्न की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। खाद्यान्न को बचाने के लिए सैकड़ों मजदूर आधुनिक मशीनों के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शनिवार से ही प्रशासन व खाद्य विभाग की मंडलीय टीम सहित राज्य भंडारण निगम गोरखपुर व भारतीय खाद्य निगम की टीम लगातार नुकसान का जायजा ले रही है। फर्म मालिक सुखबीर सिंह सहित खाद्य निगम के महाप्रबंधक ने भी इसका जायजा लिया। गोदाम पर कैंप कर यार्डों को सुदृढ़ कराने व बचे खाद्यान्न को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। 
बुधवार को यार्डों को सुदृढ़ करने के लिए करीब चार सौ मजदूर आधुनिक मशीनों के साथ काम में तल्लीन रही। आंधी-पानी से भीगे अनाज को यार्डों से बाहर निकालकर बाहर सुखाया जा रहा था। 
विज्ञापन

ज्यादातर जूट के बोरे में रखे अनाज भीग कर खराब होने की स्थिति में है। खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष तिवारी ने बताया कि 28 मई को अचानक आए तूफान से गोदाम के 11 में से 8 यार्ड क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसकी जल्द से जल्द मरम्मत कराने के लिए पूरी टीम लगी हुई है।
तूफान से खाद्यान्न को ज्यादा क्षति हुई है। यार्डों में रखा खाद्यान्न कुछ हद तक ही खराब होने की स्थिति में है। आंधी के दौरान बारिश से भींग गए अनाज के बोरों को खोलकर यार्डों से बाहर निकालकर सुखाने का काम चल रहा है। ध्वस्त यार्डाें में रखे अनाज को बचे हुए तीन यार्डों में शिफ्ट कर सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है। जब तक सभी यार्डों से अनाज निकालकर सुरक्षित यार्डों में संरक्षित नहीं कर लिया जाए, तब तक क्षति का अनुमान लगाना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें