फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात बिदा करने गई महिला से छेडख़ानी, विरोध पर परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी, विरोध पर परिजनों को पीटा
विज्ञापन

विधायक डुमरियागंज के दखल पर 28 के खिलाफ केस
समुदाय विशेष के लोगों ने महिलाओं से की थी छेड़खानी
मनबढ़ों ने मारपीट के साथ मचाया था उत्पात, तीन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के एक-एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर्ग विशेष के लोगों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की थी। जिसका विरोध करने पर उनके परिजनों की पिटाई के साथ ही कार्यक्रम में उत्पात मचाया था। मामले की जानकारी होने पर शनिवार देर शाम विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पीड़ित के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक के दखल के बाद डुमरियागंज थाने में तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र एक गांव शुक्रवार शाम सात बजे गांव की महिलाएं लड़के की शादी के लिए बरात विदा करने गांव के काली मंदिर पहुंची थीं। यहां पर गांव के ही नसीम, कासिम और लाला ने महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। जब मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो इन्होंने कुछ और लोगों को बुलाया और दिलीप, संजय और रंगीलाल को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। उधर घटना की सूचना पर शनिवार देर शाम विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गांव के संतराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने कहा कि तीन नामजद सहित अन्य 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें