फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसकर की छेड़खानी, वीडियो वायरल करने की धमकी दी

Fri, 01 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला से दिन में ही घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप गांव के प्रधान पर लगा है। शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी भी मिली है। ऐसा महिला ने आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुड़ गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि ग्राम प्रधान इससे पहले भी उसके साथ दो बार छेड़खानी कर चुका है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष शिवनरायन सिंह ने बताया कि पीडि़त महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान पर घर में घुसने तथा छेड़खानी करने का विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें