सिद्धार्थनगर। ग्रीन हेल्थ सर्विस के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षक आलोक त्रिपाठी की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आपातकालीन स्थिति में आम जनमानस को आधुनिक यंत्र की मदद से हर हाल में प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। अध्यक्षता सीएससी अधीक्षक डॉ. सुबोध चंद्रा ने किया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर अजय यादव, जिला प्रभारी अरविंद कुमार भारती, ईएमटी सुबोध कुमार, ब्रिजेश कुमार, दीपचंद, विमल कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद