फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: पुलिस पर लगा था युवक की पिटाई का आरोप, घायल मिला था- SO सहित पांच निलंबित

Sun, 26 Oct 2025 10:50 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान लापता हुआ नगर पंचायत कपिलवस्तु का युवक अवनीश पटेल गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला तीन दिन पहले मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। पिता अशोक पटेल ने आरोप लगाया कि घटना से पहले मोहाना थाना के सिपाही उसे बाइक से कहीं ले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु में तीन दिन पहले विसर्जन के दौरान एक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। उसे बीआरडी से लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसमें परिवार का आरोप था कि कुछ पुलिस वाले लेकर गए, उन्हें की ओर से उसकी पिटाई की गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में लापरवाही बरतने  के आरोप में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय और आरोपी चार अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने के आधार पर जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। डीआईजी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान लापता हुआ नगर पंचायत कपिलवस्तु का युवक अवनीश पटेल गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला तीन दिन पहले मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। पिता अशोक पटेल ने आरोप लगाया कि घटना से पहले मोहाना थाना के सिपाही उसे बाइक से कहीं ले गए थे।

बाद में वह घायल अवस्था में मिला। उसे जिला मुख्यालय फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन ने जांच सीओ सदर विश्वजीत शौर्य को सौंपी है। रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई है।
विज्ञापन

अवनीश की हालत नाजुक बनी हुई है। देर शाम दिग बस्ती संजीव त्यागी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय और आप में चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें राजन सिंह, मनोज यादव, अभिषेक गुप्त और मनजीत सिंह सिपाही शामिल हैं।

तहरीर के आधार पर संबंधित चार पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के भी कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराया गया है लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जिन चार पुलिस कर्मियों पर आरोप है उनको भी निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें