फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एडीजी की रैंकिंग में मोहाना थाना नंबर वन

Sun, 29 Oct 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एडीजी जोन गोरखपुर की ओर से थानाध्यक्षों के कार्यों को लेकर होने वाली पब्लिक वोटिंग में मोहाना थाने को जिले में प्रथम स्थान मिला है। एडीजी की ओर से थानों के पुलिस की कार्य प्रणाली ट्विटर, डॉयरेक्ट पोल, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन, आईजीआरएस एवं जनपद के समस्त थानों पर पंजीकृत अभियोगों प्रथम सूचना रिपोर्ट के संबंध में माह सितंबर की वोटिंग हुई। इसमें थाना मोहाना प्रथम स्थान, महिला थाना दूसरे स्थान व थाना ढेबरुआ तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार थाना खेसरहा चार, थाना कठेला समय माता को पांच, जोगिया को छठवां, कपिलवस्तु को आठवां, पथरा का नौवां स्थान मिला। सबसे खराब स्थिति गोल्हौरा थाने की है जो सबसे निचले पायदान पर 21वें नंबर पर आया है। गोल्हौरा एसओ की कार्यशैली को लेकर अकसर सवाल भी उठता रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें