बर्डपुर। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन संजय ड्रिंग क्रिकेट क्लब मोहाना व स्टार क्रिकेट क्लब मदारीपुर के बीच खेला गया। जूनियर हाईस्कूल बर्डपुर के मैदान में शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट मैच में मोहाना टीम ने मदारीपुर को आठ विकेट से शिकस्त दी।
टास जीतकर मोहाना ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब मदारीपुर के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में से 11.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 77 रन बनाए। जिसमें ज्ञानी ने 27 रन, तबारक ने 11 रन व श्यामसुंदर ने 10 रन का योगदान दिया। मोहाना के गेंदबाज में आशीष यादव ने तीन विकेट व तेरस यादव, संदीप, आशीष ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मोहाना की टीम सात ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमे शहबाज ने 36 रन, संजय ने 14 रन व बुद्धेश ने नौ रन का योगदान दिया। मदारीपुर के गेंदबाजों में मुनीब ज्ञानी ने दो विकेट चटकाए। तीन विकेट लेने वाले आशीष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान सुनील जायसवाल, जाकिर हुसैन, वसीमुद्दीन, सोनू गोस्वामी, ओंकार यादव, शिवकुमार यादव, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।