फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोरों की ग्रामीणों ने की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोर के आरोपी को पीटा
विज्ञापन

उसका थानाक्षेत्र के केवटलिया तिराहे पर देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका थानाक्षेत्र उसका-धानी मार्ग के केवटलिया मोड़ से रविवार रात एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद बांधकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को जेल भेज दिया। जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया है।
विज्ञापन

लक्षनपुर निवासी अजय कुमार गैस एजेंसी से काम करके रविवार को वापस लौट रहा था। रात्रि लगभग नौ बजे केवटलिया तिराहे के पास रुककर मोबाइल फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हमीदुल्ला, मीम उर्फ गोलू और एक नाबालिग निवासी सोनखर कोतवाली बांसी बाइक से धानी की ओर जा रहे थे। बाइक सवार मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। अजय ने मोबाइल छिनैती की घटना ग्रामीणों को बताई तो लोग उनका पीछा करने लगे। पीछा होता देख वह तीनों पहले धानी की तरफ फिर उसका बाजार की ओर भागने लगे। उसका राजा के पास लोगों ने उन्हें दबोच लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को थाने लाई और अजय की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार अजय कुमार सिंह ने बताया कि छिनैती के मामले में दो लोगों जेल भेजा गया है। जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग था, उसे बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें