फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल फोन लूटने वाला गिरोह

Fri, 15 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा के भैरहवा रूपन्देही जिले की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन लूट में शामिल आरोपियों के एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता कर गिरफ्तार व्यक्ति, बाइक व मोबाइल फोन बरामद होने के संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मनोहर प्रसाद भट्ट ने बताया कि जिला अदालत में पेश कर गिरफ्तार लोगों के खिलाफ चोरी और डकैती के अपराध में मामला दर्ज कर जांच के लिए सात दिनों की समय सीमा ली है।
पकड़े गए लोगों में नेपाल सिद्धार्थनगर भैरहवा वार्ड नंबर सात निवासी मनीष, दीवान गुरुंग, भैरहवा वार्ड नंबर 13 के रोमन घरती और सियारी गाऊ पालिका वार्ड नंबर तीन के मोहम्मद राशिद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनके पास से एक बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें