संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोबाइल का अधिक उपयोग लोगों को अस्पताल पहुंचा रहा है। उनकी गर्दन अकड़ रही है, तो कंधे में भी दर्द हो रहा है। डॉक्टरों की सलाह है कि इसके प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है, वर्ना यह घातक साबित हो सकता है।
वर्तमान में हर किसी व्यक्ति के पास मोबाइल है, जिसका उपयोग वह अत्यधिक कर रहा है। घंटों तक सिर नीचे करके मोबाइल चलाने से लोगों की गर्दन अकड़ रही है। इससे रीढ़ की हड्डी में खिंचाव होने के साथ कंधे में भी दर्द बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आना पड़ रहा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज आर्थोपेडिक्स की ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक युवा हैं। वर्तमान में युवा मोबाइल का लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसा करने से उनकी गर्दन पर असर पड़ रहा है और वह अकड़ जा रही है। कमर, पीठ और कंधे में भी दर्द आ रहा है। दर्द असहनीय होने पर डॉक्टरों को दिखाने पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग और फिजियोथेरेपी विभाग में 15 से 20 ऐसे ही मरीज हैं।
हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गोविंद भगत ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 15 से 20 मरीजों की मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, जोड़ों में सूजन, गर्दन, कमर, पीठ दर्द की परेशानी बता रहे हैं।
कई मरीजों ने कंधों में दर्द और हाथ में सुन्नपन की भी दिक्कत बताई। इनमें 20-40 साल के करीब 60 फीसदी मरीज हैं। उन्होंने बताया कि औसतन 2-3 घंटे तक लगातार ऐसा कर रहे हैं, जिससे लगातार झुकने में असहनीय दर्द हो रहा है। इसके लिए लोगों को 2-3 सप्ताह की फिजियोथेरेपी से ये ठीक हो रहे हैं। मोबाइल पर बार-बार बातें करने, गेम आदि खेलने से ऐसा हो रहा है, और गर्दन अकड़ने व दर्द होने की समस्या बन रही है।
अ