फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 50 करोड़ मनरेगा मजदूरी बकाया मजदूर पलायन के लिए विवश

विज्ञापन
काम की तालास में नगर पालिका के समक्ष खड़े मनरेगा मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़, बर्डपुर, उस्का बाजार, डुमरियागंज, मिठवल, खेसरहा, बढ़नी समेत 14 विकास खंडों के 1136 ग्राम पंचायत में मनरेगा के दो लाख मजदूरों के खाते में आठ माह से करीब 50 करोड़ रुपया मजदूरी बकाया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 बीतने के बाद भी जॉब कार्डधारक मजदूरों के खाते में पैसा नहीं आया। इस कारण मनरेगा मजदूरों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। इसका नतीजा है अब मजदूर दूर शहरों में रोजी रोटी की तलाश में पलायन करना कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों में बकाया के चलते मनरेगा से कच्ची सड़क अथवा मिट्टी आदि कार्य ठप हो गया है। इसके कारण मजदूर शहरों में आकर दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। प्रतिदिन जिला मुख्यालय के नगर पालिका कार्यालय के सामने सुबह मजदूरों की भीड़ लगी रहती है। जब वहां भी काम नहीं मिलता है तो निराश होकर घर लौटने के लिए विवश हो जाते है। नौगढ़ विकास खंड के अहिरौली निवासी मनरेगा मजदूर राकेश वरुण ने बताया कि ग्राम पंचायत में पोखरे के सौंदर्यीकरण में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें