फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा धन का बंदरबांट: बिना कार्य कराए पीडब्लूडी ने लिया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा : बिना कार्य कराए पीडब्लूडी ने लिया भुगतान
विज्ञापन

दो सड़कों की जांच में पर्दाफाश के बाद सीडीओ ने दिया कार्रवाई का निर्देश
1.97 लाख की वसूली समेत अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने दो सड़कों पर बिना कार्य कराए ही मनरेगा से भुगतान करा लिया। सीडीओ पुलकित गर्ग की जांच में मनरेगा धन के बंदरबांट किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी समेत अन्य अधिकारियों से 1.97 लाख रुपये की वसूली समेत विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) प्रांतीय खंड ने मनरेगा योजना से शोहरतगढ़-महला संपर्क मार्ग और चिल्हिया से पल्टा देवी संपर्क मार्ग पर मनरेगा से मरम्मत कार्य कराया था। सीडीओ के दोनों संपर्क मार्गों के मरम्मत संबंधी कार्य के निरीक्षण किया। निरीक्षण में बिना काम कराए ही भुगतान करने का खुलासा हुआ। उन्होंने शोहरतगढ़-महला संपर्क मार्ग पर मरम्मत कार्य में अनियमितता किए जाने के मामले में अवर अभियंता पीडब्लूडी अश्वनी गुप्ता पर विभागीय कार्रवाई करने और 49200 रुपये की वसूली, सहायक अभियंता एसपी गौतम को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 34440 रुपये की वसूली, खंडीय लेखाधिकारी वीरेंद्र कुमार को कठोर चेतावनी एवं 7380 की वसूली, अधिशासी अभियंता रमाशंकर यादव को कठोर चेतावनी एवं 7380 रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में चिल्हिया से पल्टा देवी संपर्क मार्ग पर मरम्मत कार्य में अनियमितता किए जाने के मामले में भी अवर अभियंता अश्वनी गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं 49500 रुपये की वसूली, सहायक अभियंता एसपी गौतम को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 34650 की वसूली, खंडीय लेखाधिकारी से वीरेंद्र कुमार को कठोर चेतावनी एवं 7425 रुपये की वसूली और अधिशासी अभियंता रमाशंकर यादव को कठोर चेतावनी एवं 7525 की वसूली करने का निर्देश दिया है। इस बाबत मनरेगा उपायुक्त संजय शर्मा ने बताया कि मनरेगा से कराए गए कार्यों की जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया जारी है, जहां भी अनियमितता मिलेगी संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें