फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 19 करोड़ का मनरेगा बजट हुआ पारित

Fri, 09 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थनीय ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 19 करोड़ का मनरेगा बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

विधायक इटवा माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विकास खंड में होने वाले कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए। यदि किसी आवश्यक कार्य में वित्तीय अभाव के चलते बाधा आ रही है। तो ऐसे कार्यों से हमें अवगत कराएं। हम उसे विधायक निधि से कराएंगे। बीडीओ राजकुमार ने पिछली बैठक में प्रस्तुत कार्य योजना को विस्तार से जानकारी दी और नये बजट के बारे में भी मौजूद सदस्यों को बताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में 19 करोड़ रुपये मनरेगा बजट नर्धिारित किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, पशु, शिक्षा, आपूर्ति व विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में सेक्रेटरी मुख्तार अली, बीईओ महेंद्र प्रसाद, एडीओ आईएसबी सुनील कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी, जेई एके मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें