फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिट्टी खनन कर रही जेसीबी मशीन को एसडीएम ने पकड़ा

Fri, 09 Jun 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पश्चिम में जेसीबी मशीन से बृहस्पतिवार को मिट्टी खनन किया जा रहा था। मिट्टी खनन करते समय मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी डुमरियागंज प्रमेंद्र कुमार ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए डुमरियागंज थाने को सुपुर्द कर दिया। क्षेत्र के सिरसिया गांव के एक किसान अपनी जमीन ईंट भट्ठा मालिक को ईंट बनाने के लिए अपने खेत की मिट्टी बेच रखा है। जिसमें से पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग दो एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जेसीबी मशीन खनन कार्य में लगी थी। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी डुमरियागंज प्रमेंद्र कुमार की गाड़ी देखते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक लेकर भाग निकले। मगर जेसीबी मशीन को मौके से पकड़ लिया गया। जिसे कार्रवाई के लिए डुमरियागंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें