-डुमरियागंज क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विकास क्षेत्र स्थित परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
डुमरियागंज नगर और गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने व बीमारी से बचने व साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की, घर-घर शिक्षा का दीप जलाएं, आओ स्कूलों में नामांकन कराएं आदि नारों के बीच रैली प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करती हुई लोगों को शिक्षा व स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रधानाध्यापक अतहर मलिक ने कहा कि सभी लोग शिक्षा के महत्व को समझें और अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराएं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कमल मोहनी, प्रीती, अनीता, प्रीति, दिलकश, समरीन आदि मौजूद रहे।