फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एमएलसी सुभाष यदुवंश ने किया सड़क का लोकार्पण

Wed, 06 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने विकास खंड खुनियांव के ग्राम धोबहा एहतमाली में मंगलवार को पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

एलएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में योगी के मार्गदर्शन में तेजी से विकास हो रहा है। आज गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ग्राम सड़क योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं ने देश के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया है।
वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सीएम ग्रामीण सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना और किसान हित में चलाई जा रही योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर को निरंतर ऊंचा उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास निधि के माध्यम से कराए जा रहे ऐसे कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रतीक हैं। इस सड़क के निर्माण से ग्राम सभा धोबहा एहतमाली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोज मौर्य, प्रमुख प्रतिनिधि खुनियांव राजेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, पवन मौर्य प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें