फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गोविंद माधव के अनुसार सत्ता में सहयोगी दल के जनप्रतिनिधि होकर सार्वजनिक रूप से सरकार की छवि खराब करना उचित नहीं है। यदि कोई समस्या हो तो अमर सिंह चौधरी को सार्वजनिक के बजाए उचित फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। उनकी ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है। ऐसे में शोहरतगढ़ से भाजपा-अपनादल गठबंधन के विधायक का बयान निश्चय ही निराधार और तथ्यों से परे है। कोटा से छात्रों, विभिन्न प्रदेशों में फंसे मजदूरों को लाने की पहल हो, गेेंहू क्रय केंद्रों पर व्यवस्थित ढंग से खरीदारी होने का मामला हो। हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे बयानों से उन्हें परहेज करना चाहिए। मालूम हो कि शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विधायकों की अनदेेखी करने और अधिकारियों पर भरोसा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें