फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे विधायक, सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम सभा फुलवरिया के टोला भलुहा में विधायक श्यामधनी राही पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता और राहत उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी राहत एवं सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में संकट के समय जनता के बीच रहना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है। इस दौरान तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, लेखपाल विकास गुप्ता, दिलीप सिंह और ग्राम प्रधान बहाऊ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें