इटवा ब्लाक के सोनबरसा घाट में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक विनय वर्मा।
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा शनिवार को इटवा ब्लॉक के सोनबरसा घाट से बन्दुवारी तक छह किमी तिरंगा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने की अपील की। इसके बाद विधायक इटवा ब्लॉक के बन्दुवारी में आयोजित ग्राम चौपाल में हिस्सा लिया। चेचराफ बुजुर्ग के नसीबुल ने गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में वृद्धि की मांग की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उनके ही घर सुनकर समाधान करने के लिए चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, रामबदन पाठक, संजय कसौधन, प्रदीप प्रजापति, अभिनेष गुप्ता आदि मौजूद रहे।