मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते राज्यसभा सांसद बृजलाल
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर कालानमक चावल के निर्यात शुरू करने पर चर्चा की। सरकार ने चार चावल के निर्यात पर रोक लगाई तो गैर बासमती चावल के अंतर्गत कालानमक चावल का निर्यात भी बंद हो गया है। उन्हाेंने मुख्यमंत्री को कालानमक एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन बनाने का प्रस्ताव पत्र दिया। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले के ओडीओपी कालानमक को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। संवाद