फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विधायक ने सवाल उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परसा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक चौधरी अमर सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार ने गरीबों का केरोसिन बंद कर गलत किया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के पंचमोहिनी में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार ने राशन की दुकानों पर मिट्टी के तेल की आपूर्ति बंद कर गरीबों के हितों पर कुठाराघात किया है। इस वजह से गरीबों में नाराजगी है। प्रदेश की 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है और सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण परिवारों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गांवों में जब लोग सो जाते हैं तब बिजली आती है और सुबह जागने से पहले चली जाती है, जबकि बिल सरकार को समय से चाहिए। बैठक में विजय सिंह चौधरी, शिवचंद भारती, बबलू यादव, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें