फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोगों के साथ विधायक पहुंचे डीएम आवास, वाशिंग पिट की दीवार पीछे करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बढ़नी में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बनाई जा रही वाशिंग पिट की दीवार खड़ी करने के मामले में नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दीवार बनने से उनके घर का रास्ता बंद हो रहा है। उन्होंने वाशिंग पिट की दीवार पीछे बनाने की मांग की। उसके बाद विधायक लोगों के साथ जिलाधिकारी संजीव रंजन के आवास पर पहुंचे और समस्या के समाधान पर बात की। इस मौके पर डीएम ने एसडीएम को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बढ़नी नगर पंचायत के मुड़िला व अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर-1और 2 में निर्माणाधीन रेलवे वॉशिंग पिट की दीवार के अधीन लोगों के घरों का दरवाज़ा आ गया है, जिससे वहां के लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो जाएगी। इस मामले में ज़िलाधिकारी संजीव रंजन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शोहरतगढ़ एसडीएम प्रदीप यादव को फोन करके निर्माण कार्य को तत्काल रोकने को निर्देशित किया है। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें