सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के बाढ़ प्रभावित ग्राम अमरिया टोला संगलदीप में विधायक श्यामधनी राही ने दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हाल जाना और पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। विधायक राही ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ा होना प्राथमिकता है। राही ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने तथा निरंतर प्रयास करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ सदर विश्वजीत उपस्थित रहे। तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल अमित पांडेय और विकास गुप्ता भी मौजूद थे।