शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से 137.37 लाख रुपये की लागत से 19 हाईमास्ट लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को विधायक विनय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर हाईमास्ट लदे वाहन को रवाना किया। कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के 19 जगहों पर हाईमास्ट लाइट लगने से जनता को काफी सुविधा होगी। इस दौरान शोहरतगढ़ एसडीएम कर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, रवि अग्रवाल, हरिराम निषाद, रामदास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, सिद्धार्थ पाठक, रमेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद