शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को मंदिर के सुंदरीकरण के लिए विधायक विनय वर्मा को मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कमेटी को आश्वासन देते हुए कहा कि मंदिर का सुंदरीकरण के लिए शासन को पत्र भेजकर स्वीकृति की मांग की जाएगी। स्वीकृति होने पर सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा।
विधायक विनय वर्मा शनिवार को श्रीमराम जानकी मंदिर पहुंचे। वहां मौजूद मंदिर के कमेटी टीम के पदाधिकारियों ने विधायक को पत्र देकर कहा कि मंदिर परिसर में दो महिला बाथरूम, दो पुरुष बाथरूम, दो बड़े हॉल तथा एक किचन सहित मंदिर के सुंदरीकरण की मांग की।
इस दौरान संतोष पोद्दार, सतीश मित्तल, राम सेवक, नंद प्रसाद गौड़, किशोरी लाल आदि लोग रहे।