फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने बीडीओ से मांगी जले अभिलेखों की जानकारी

Fri, 23 Feb 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। विकास खंड खुनियांव में जले हुए कक्ष का विधायक माता प्रसाद पांडेय ने बुधवार शाम को निरीक्षण किया और जिले के बाहर की एजेंसी से इस प्रकरण की जांच कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

बुधवार को निरीक्षण के बाद बीडीओ से तीन दिन में जले अभिलेख कितने गांवों के है और कौन अभिलेख जले हैं, इसकी जानकारी मांगी है। उन्होंने जले हुए कक्ष को देखकर आग लगी की घटना पर संदेह जताते हुए इसकी जांच जिले के बाहर की एजेंसी से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधानसभा में भी प्रश्न पूछकर जानकारी लूंगा। उन्होंने बीडीओ से क्षेत्र पंचायत के कार्यों में बीडीसी सदस्यों को तरजीह न दिए जाने पर चिंता जताई और कहा कि गांवों के विकास कार्यों में बीडीसी सदस्यों को भी प्रमुखता दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें