फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने पत्र के माध्यम से सीएमओ की जांच रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को सीडीओ को पत्र लिखकर गत दिनों सीएमओ के धन के लेनदेन संबंधी वीडियो के वायरल होने से संबंधित जांच के परिणाम की जानकारी मांगी है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि आज समाचार पत्रों व सोशल मीडिया से पता चला है कि डिप्टी सीएमओ डाॅ. बीएन चतुर्वेदी व नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डाॅ. एमएम त्रिपाठी ने सीएमओ पर धन के लेनदेन संबंधी गंभीर आरोप लगाए हैं, जो कि जनपद के लिए शर्मनाक है। इसके बाद डीएम ने सीडीओ के नेतृत्व में इस गंभीर प्रकरण की जांच टीम गठित की है। विधायक ने आरोप लगाया कि चार दिन बीत गए हैं, लेकिन जांच में क्या हुआ। यह जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने मांग कह कि स्वास्थ्य विभाग के इन तीनों जिम्मेदार अधिकारियों का अपने जिले से हटना आवश्यक है और अगर कोई उच्चाधिकारी उन तीनों में से किसी भी अधिकारी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मदद कर रहा हो तो निश्चित रूप से उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें