सिद्धार्थनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अगस्त माह की मासिक रैकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि थाने पर उपस्थित पीड़ित शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें। इसके निस्तारण की मानिटरिंग प्रदेश से होती है। इसमें अगस्त माह में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह जानकारी एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने दी है। संवाद