फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 07 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों और विद्यालयों में चौपाल और जनसंवाद आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नए कानून, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
थाना भवानीगंज पुलिस ने ग्राम केनुआ में महिलाओं और बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल व महिला सम्मान कोष समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम ने बेलोहा मोड़ पर महिलाओं को एकत्र कर महिला संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला सशक्तीकरण और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें