फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में सुरक्षित महसूस कर रहीं बहन-बेटियां : सांसद

Sat, 14 Oct 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत लोहिया कला भवन में हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज चार का लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औपचारिक शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन में देखा गया। यहां मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी अंकिता शुक्ला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी खुशी, अभिनव, आंचल, अविनाथ को प्रमाणपत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की पूनम यादव, मनोरमा यादव, विजयलक्ष्मी, सुनीता, राजकुमारी व पूजा को डमी चेक दिया गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि नवरात्र के दिनों में शक्ति की आराधना की जाती है। महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती हैं। मां के पैरों में जन्नत होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी शक्तियों का सम्मान किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को अच्छा बाजार मिले। इसके लिए हम सभी को कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि आज हमारी बहन बेटियां सड़को पर निकलती है। अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सभी पात्र को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। सभी को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 का शुभारंभ शारदीय नवरात्र से एक दिन पूर्व हो रहा है। यह प्रयास है कि मातृ शक्ति के योगदान को स्वीकार किया जाए। बताया कि महिला सुरक्षा के लिए सभी विभाग की महिला कर्मचारी लोगों को जागरूक करेंगी। प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 का यह कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा। इससे सभी ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। पंचायत भवन में हेल्प डेस्क बनााई गई है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, सीएमओ डाॅ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें