फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छेड़खानी की शिकायत करने वाली युवती लापता, केस दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र में छेड़खानी की शिकायत करने वाली युवती लापता हो गई है। वह एक निजी अस्पताल में कार्य करती थी और उसके साथ एक अगस्त को छेड़खानी की घटना हुई थी, जिसके बाद वह घर से लापता हो गई है। पिता ने 19 अगस्त को खुनुवां चौकी पर गुमशुदगी का तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर युवती की खोजबीन में जुट गई है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती गांव के निकट के चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल पर कार्य करती थी। प्रति दिन वह अपने घर से साइकिल से आती जाती थी। एक अगस्त को युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच लोग बगहवा चौराहे के पास मोबाइल नंबर आदि की मांग करते हुए अभद्रता करते हैं। उनका हर दिन का यह कार्य था। आरोप था कि मंगलवार को घर से अस्पताल पर जा रही थी। अभी बगहवा चौराहे के पास पहुंची, तभी एक युवक चार दोस्तो के साथ आगे आकर खड़ा हो गया। मोबाइल नंबर की मांग करते हुए छेड़खानी की। पुलिस में इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को जेल भेज दिया था। उसके बाद पिता ने 19 अगस्त को खुनुवां चौकी पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री 19 अगस्त को अस्पताल में कार्य से जाने के लिए घर से निकली और अभी तक घर नही आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर 20 अगस्त को गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिसकी जांच पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें