फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद पांच महिला शिक्षकों का वेतन रोका

Sat, 19 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों से अनुपस्थित मिली दो प्रधानाचार्यों समेत पांच शिक्षिकाओं का वेतन रोक दिया गया है। शनिवार को यह आदेश जारी करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबन्धित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीते 17 दिसंबर को बीएसए ने प्राथमिक व पूर्व मा.विद्यालयों की क्रास चेकिंग कराई थी। इस दौरान बर्डपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया की सहायक अध्यापिका ममता गुप्ता व सारिका श्रीवास्तव बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति मिली।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेनिया की सहायक अध्यापिका कृष्णा का भी विद्यालय पर कोई अता-पता नहीं था। उनकी ओर से कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। इसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय आमा के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अंजुमन खान नदारद थीं। बढनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कल्लनडीह की प्रधानाध्यापक सुमिता रानी नौ दिसंबर से ही बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति चल रही थीं।
विज्ञापन


इन सभी शिक्षिकाओं के अनुपस्थिति तिथि का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए अजय कुमार सिंह के मुताबिक समुचित जवाब न मिलने पर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। लापरवाह शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें