फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के मुताबिक गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। युवक और उसके बीच करीब दो वर्ष से पति-पत्नी की तरह संबंध हैं। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। जब शादी की बात करती है तो वह टालमटोल करता रहा। अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्जकर लिया। इस बाबत एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें