सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने मंगलवार को बार्डर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके पास एक लड़की थी। पूछताछ में पता चला कि भारत से नेपाल लेकर जा रहा था। पूछताछ में सही जवाब नहीं मिला तो रोक लिया। एसएसबी पुलिस और अन्य टीम ने दोनों से अलग-अलग करके गहनता से पूछताछ किया गया। इस दौरान लड़के ने अपना नाम आदित्य निवासी महदेवा तिवारी थाना जोगिया उदयपुर, जिला सिद्धार्थनगर बताया। उसने बताया कि वह उक्त नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर परिवार वालों को कोई जानकारी दिए बिना नेपाल ले जा रहा था। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस लिए नाबालिग लड़की और आरोपी को एंटी ह्मन ट्रैफिकिंग यूनिट को सुपुर्द कर दिया। संवाद