फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से डराकर नाबालिग से दुष्कर्म, केस

Mon, 22 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मांगलिक समारोह के दौरान नाबालिग को बाग में ले जाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक घर में तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित था। लड़की का पूरा परिवार इसमें शामिल होने गया था। आरोप है कि गांव के ही एक युवक पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुस गया। वहां मौजूद नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर घर के पास स्थित बाग में ले गया। चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात घर पहुंचे घरवालों को पीड़िता ने इसकी जानकारी मां को दी, जिसके बाद परिजन हरकत में आए। इस संबंध में प्रभारी एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि नाबालिग के भाई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें