संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल के नेपालगंज में कफ्र्यू का असर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बॉर्डर क्षेत्र के बाजारों में नजर आया। बॉर्डर सील होने के भय से दोनों देशों के लोग एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश करने से हिचक रहे हैं। नेपालगंज से बहराइच जिले के बॉर्डर सील हैं। वहां पांच से अधिक लोग एक साथ नहीं जा सकते हैं।
बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा व ककरहवा के बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही, जबकि चेक पोस्ट से जाने वाले वाहनों की संख्या में भी कमी रही। नेपाल पुलिस के अनुसार नेपालगंज में स्थिति सामान्य हो रही है। जल्द ही नेपालगंज से जुड़े बाॅर्डर को खुलने की संभावना है।