फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो विक्रताओं से दूध का लिया नमूना, मिलावट का संदेह

Sat, 24 Feb 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

-मिलावटी दूध का व्यवसाय करने वालों में हड़कंप
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज। मिलावटी दूध व्यवसायी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को डुमरियागंज कस्बे में एक दुकान से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई से मिलावटी और सिंथेटिक दूध बेचने वाले व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु पटेल, आरएन वर्मा व पीके वर्मा ने दूध विक्रेताओं से बेचे जाने वाले दूध की जांच कर डुमरियागंज कस्बे से मिलावट का संदेह होने पर दिनेश कुमार से गाय-भैंस के मिश्रित दूध का नमूना संकलित किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु पटेल ने बताया कि डुमरियागंज और इटवा में मिलावटी दूध की रोकथाम को लेकर आज खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया गया है। डुमरियागंज में एक व इटवा में एक दूध विक्रेता से दूध का नमूना लिया गया है। जिसकी जांच के लिए खाद्य विश्लेषक उप्र लखनऊ को प्रेषित किया जायेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें