शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव में मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए श्याम सुंदर (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव के दुर्गेश निषाद समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे इंद्रेश रावत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते मंगलवार गांव के दुर्गेश निषाद और उसके साथियों ने उनके चाचा श्याम सुंदर पुत्र विश्वनाथ के साथ मारपीट की थी। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।