फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डेमो ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Thu, 14 Nov 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित महथा रेलवे स्टेशन के पास डेमो ट्रेन की चपेट में आने एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार रात आठ बजे गोरखपुर से गोंडा जाने वाली ड्रेमो से हुई है। महथा स्टेशन के कर्मचारी की सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस शव की पहचान करवाने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव मोर्चरी हाउस भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस टीम जुटी है। संवाद
विज्ञापन


किशोरी छोड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। महिला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोपी को बृहस्पततिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शहजाद निवासी रामगढ़ खास थाना मोहाना के रूप में की गई है। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह जानकारी महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें