फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के मसीहा को नमन

Thu, 14 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कांग्रेस की भीम ज्योति यात्रा का हुआ जोशीला स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती गुरुवार को जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। लोगों ने शिद्दत से याद किया। इस दौरान जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके बताए आदर्शों के अनुकरण करने का संकल्प लिया गया। 
विज्ञापन

विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने चित्र पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय समरसता दिवस की शपथ दिलाई। कहा कि डा. अंबेडकर महापुरुष थे। विभिन्न जातियों के प्रति समरसता का ज्ञान दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
सीडीओ अखिलेश तिवारी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को सशक्त संविधान देने का काम किया है। सदस्य राज्य महिला आयोग जुबैदा चौधरी ने कहा कि डा. अंबेडकर के विचार समाज को अग्रणी बनाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम पीके जैन, डीडीसी आनंद स्वरूप, पीडी पीके पांडेय, सीओ सदर अकमल खान, सीएमओ डा. जीसी श्रीवास्तव, डीडी एजी डा. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। बहुजन मुक्ति पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर जयंती मनाई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन सिंह लोधी ने कहा कि डा. अंबेडकर का पूरा जीवन देश के मूल निवासियों, शोषितों, पीड़ितों, नारी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। इस दौरान किशोर प्रसाद पासवान, ओमप्रकाश लोधी, केशव प्रसाद यादव, देवेंद्र नाथ अंबेडकर, शत्रुघ्न चौधरी, घिसियावन प्रसाद, राजेश कुमार, संतराम निषाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें