डुमरियागंज। मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को डुमरियागंज नगर स्थित ब्लाॅक गेट के सामने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर भोज किया और आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा नेता लवकुश ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, अजय कुमार पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, पप्पू रिजवी, संजय त्रिपाठी, राजेश पांडेय मौजूद रहे। संवाद