सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सरला इंटरनेशनल एकेडमी, भीमापार में ‘सर्वधर्म समभाव’ थीम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर विश्व स्तर पर शांति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्मों के विचार प्रस्तुत किए गए। ये प्रस्तुतियां संस्कृत, अरबी, पंजाबी, अंग्रेजी, पाली और प्राकृत भाषाओं के माध्यम से दी गईं, जिनमें युद्ध और हिंसा से जर्जर दुनिया को शांति का मार्ग दिखाने की अनूठी पहल की गई। ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित रंगमंचीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय प्रबंधक सुयश जायसवाल ने शिक्षक दिवस पर समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। वहीं, विद्यालय के सीईओ रिचर्ड विलियम ने विद्यार्थियों को हर परिस्थिति का डटकर सामना करने की प्रेरणा दी। इस दौरान श्रेजल गुप्ता, स्वाति मिश्रा, सताक्षी पांडे और कनिष्का ने किया।अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।