फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौ डिग्री पहुंचा पारा, गलन ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 26 Jan 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड घटन के बजाए और बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से गलन जारी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री उछाल के साथ 9.1 एक पर पहुंच गई। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर है। न्यूनतम तापमान के बढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। गलनभरी ठंड हर किसी को हिला रही थी। पूरे दिन गरम पकड़े से लोग लिपटे रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले कई दिन तक इस प्रकार की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के तराई क्षेत्र में गिने जाने वाले जनपद में तराई का असर दिख रहा है। ठंड में कमी आने के बजाए लगातार बढ़ रही है। ऐसे लग रहा है कि इससे राहत नहीं मिलने वाली। घने कोहरे से मुक्ति तो मिली, लेकिन आसमान छाया हुआ है। सुबह से शाम तक एक जैसी स्थिति रही है। गलन के कारण सुबह लोग कम निकले। वहीं, हमेशा गुलजार रहने वाले पार्क और कलक्ट्रेट में भी सन्नाटा छाया रहा। जिन्हें बहुत ही जरूरत थी, वही लोग घरों से निकले।
ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन लोग अलाव से चिपके हुए नजर आए। ठंड में सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हुई। निजी स्कूलों में पढ़ाई थी, इसलिए बच्चों अधिक दिक्कत हो रही है। शाम के चार बजते ही फिर गलन और ठंड और बढ़ गई थी। गई। तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। तो वहीं अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम 6 और अधिकतम 12.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले कई दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगी। पारा में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें